फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rs 16.28 lakh defrauded in the name of getting a job in the Income Tax Department

Kanpur: इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 16.28 लाख की ठगी, छह लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

Thu, 12 Mar 2026 11:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Rs 16.28 lakh defrauded in the name of getting a job in the Income Tax Department
रायपुरवा थाना - फोटो : अमर उजाला

रायपुरवा थानाक्षेत्र में इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक जनरल स्टोर दुकानदार से 16,28,069 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रायपुरवा निवासी दुकानदार अमित गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी मुलाकात आशुतोष श्रीवास्तव से हुई थी। आशुतोष श्रीवास्तव मूलरूप से ग्रेटर नोएडा का निवासी है और वर्तमान में पनकी में रहता है।

विज्ञापन


उसने खुद को इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी बताया और विजिटिंग कार्ड भी दिखाया। उसने क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 25 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। अमित ने वर्ष 2016 से 2019 के बीच आशुतोष, उसकी मां, पिता, पत्नी और रिश्तेदार के खातों में कुल 16,28,069 रुपये जमा किए। काफी समय बीतने पर अमित ने नौकरी के लिए संपर्क किया तो उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। कानपुर स्थित कार्यालय जाॅइनिंग करने पहुंचने पर पत्र के फर्जी होने का पता चला। फर्जी नियुक्ति पत्र पर उपायुक्त सर्किल आकाश सिंह के हस्ताक्षर थे। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed