{"_id":"6856c4abd617aa9757082281","slug":"kanpur-rs-15-lakh-stolen-from-motor-parts-dealer-s-house-police-investigating-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर से 15 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर से 15 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 21 Jun 2025 08:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:13 PM IST
सार
Kanpur News: मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर से 15 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। वारदात काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर लेबर कालोनी में हुई।
विज्ञापन
मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर शुक्रवार देर रात घुसे चोरों ने नकदी और जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह परिवार के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। शास्त्रीनगर लेबर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र पांडेय की गड़रियनपुरवा में मोटर पार्ट्स की दुकान है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पत्नी आकांक्षा, मां शोभा और दो बेटियां आरुषि व अनिका एक ही कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो घर में रखी दो अलमारियों के लॉकर से 55 हजार रुपये और चांदी व सोने के करीब 14.50 लाख रुपये के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पत्नी आकांक्षा, मां शोभा और दो बेटियां आरुषि व अनिका एक ही कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो घर में रखी दो अलमारियों के लॉकर से 55 हजार रुपये और चांदी व सोने के करीब 14.50 लाख रुपये के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक साल से उनके घर में एक महिला काम करती है, जो घर में रहकर अक्सर वीडियो बनाती थी और वीडियो कॉल करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना किसी करीबी ने अंजाम दिया है। घटना के बाद शनिवार सुबह नौकरानी ने खुद ही कॉल कर चाचा की तबीयत खराब होने पर देखने जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है। फिलहाल पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।