{"_id":"6b0c520303923b1752094122","slug":"kanpur-rs-12-lakh-stolen-after-locks-broken-at-field-gun-factory-employee-s-home-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फील्ड गन फैक्ट्रीकर्मी के घर का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी, रिश्तेदार के घर गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फील्ड गन फैक्ट्रीकर्मी के घर का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी, रिश्तेदार के घर गया था परिवार
Sun, 29 Nov 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
अर्मापुर एस्टेट में रविवार दिनदहाड़े चोरों ने फील्ड गन फैक्ट्री के टेक्नीशियन के बंद घर का ताला तोड़कर गहने व 90 हजार की नकदी समेत करीब 12 लाख का माल पार कर दिया। छोटे भाई के घर लौटने पर वारदात का पता चला। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
अर्मापुर एस्टेट निवासी अरुण शर्मा फील्ड गन फैक्ट्री में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। अरुण ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी पूनम, छोटे भाई अभिषेक और बहन प्रीति शर्मा के साथ बर्रा के शास्त्री चौक स्थित अपने बहनोई सुरेंद्र शर्मा के घर मिलने गए थे। छोटे भाई अभिषेक को शाम को एक शादी समारोह में शामिल होना था इसलिए वह दोपहर करीब 3:30 बजे अकेले ही घर लौट आया। घर पहुंचने पर अभिषेक ने मुख्य गेट का ताला टूटा पाया।
विज्ञापन
पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। इस पर बड़े भाई अरुण को फोन कर घटना की सूचना दी। अरुण ने सामान चेक किया तो 12 लाख की चोरी का पता चला। पीड़ित की सूचना पर अर्मापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
