{"_id":"67222685f6b4c35d4a06ecda","slug":"kanpur-rs-1-17-lakh-stolen-from-guest-house-s-safe-report-filed-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गेस्ट हाउस की तिजाेरी से 1.17 लाख रुपये चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गेस्ट हाउस की तिजाेरी से 1.17 लाख रुपये चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 30 Oct 2024 05:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
किदवईनगर स्थित गेस्ट हाउस की तिजाेरी से 1.17 लाख की नगदी गायब है। मैनेजर ने रुपये चोरी का आरोप गेस्ट हाउस के ही कर्मचारी पर लगाया है। घटना के बाद से कर्मचारी फरार है। मूलरूप से वैशाली बिहार निवासी मुकेश कुमार किदवईनगर एच ब्लॉक स्थित उदय विला गेस्ट हाउस में मैनेजर हैं, और उसी में रहते हैं। मुकेश के मुताबिक गेस्ट हाउस में आजोजित पार्टी से मिलने वाला किराए का पैसा तिजोरी में रखा जाता है।
13 सितंबर को तिजोरी का लॉक खुला था उसमें रखी नगदी गायब थी। सीसीटीवी में देखने पर गेस्ट हाउस का कर्मचारी आनंद राजपूत रुपयाें की चोरी कर उन्हें गिनता दिखाई दे रहा है। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने से पाया गया कि गेस्ट हाउस मे ही कार्य करने वाला आनन्द पुत्र आजाद राजपूत निवासी मोतीनगर रावतपुर जिला कानपुर नगर लाकर वाले कमरे से रुपया चोरी कर हाल मे गिनते हुए दिखायी दे रहा है और उसी दिन से ही आनंद काम पर नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।