फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Roof of house collapsed in the rain, girl injured after being buried under the rubble

Kanpur: बारिश में कच्चे घर की छत ढही, मलबे में दबी बालिका को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद निकाला, घायल

Tue, 02 Sep 2025 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Roof of house collapsed in the rain, girl injured after being buried under the rubble
मां की गोद में बैठी बच्ची व गिरा कच्चा घर - फोटो : अमर उजाला
दरियागंज गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान कच्चे घर की छत भरभरा कर ढह गई। मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। अस्पताल में उसका इलाज हो रहा। वहीं, घर गिरने से गृहस्थी सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


दरियागंज गांव निवासी उमेश कुमार कश्यप खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सुबह झमाझम बारिश के दौरान कच्चे घर की छत भरभराकर ढह गई। उसकी बेटी अनन्या (10) मलबे में दब गई। छत से गिरने से धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एसडीएम संजीव दीक्षित ने जांच कर मजदूर को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed