{"_id":"6364086db8d2b01483403778","slug":"kanpur-roof-collapse-one-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छत का छज्जा गिरा, मिस्त्री की मौत, तीन गंभीर, ग्रिल लगाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छत का छज्जा गिरा, मिस्त्री की मौत, तीन गंभीर, ग्रिल लगाने के दौरान हुआ हादसा
Thu, 03 Nov 2022 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में महाराजपुर के अटवा में ग्रिल लगाते वक्त मकान का छज्जा टूटकर नीचे जा गिरा। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। अटवा निवासी शिव नंदन भदौरिया बिजली विभाग में संविदा में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
शिवनंदन भदौरिया मकान की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य करा रहे थे। गुरुवार देर शाम सलेमपुर निवासी राजमिस्त्री विजय उर्फ मोनू (30) मजदूर दयाशंकर के साथ छत के छज्जे में ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे। जबकि शिवनंदन व उनका बेटा मानस छज्जे पर खड़े थे।
विज्ञापन
तभी अचानक छत का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में चारों मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने सभी को जैसे तैसे मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें चकेरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राजमिस्त्री विजय ने दम तोड़ दिया। वहीं मानस की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया हादसे में एक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन