{"_id":"686a944c04979765460eb82b","slug":"kanpur-robbery-in-vaishali-express-going-from-bihar-to-new-delhi-investigation-in-aligarh-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिहार से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में लूट, अलीगढ़ में जांच, दिल्ली में दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिहार से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में लूट, अलीगढ़ में जांच, दिल्ली में दर्ज हुई रिपोर्ट
Sun, 06 Jul 2025 08:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली एक्सप्रेस में लूटपाट के मामले में एक पीड़ित ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। सूचना देर से मिलने पर ट्रेन कानपुर सेंट्रल से आगे निकल गई तो उसे करीब 300 किमी आगे अलीगढ़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी है। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर रोहित नाम के युवक ने वहां जीआरपी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कोच में उसकी बहन का पर्स लूटा गया।
उसमें दस हजार रुपये नकद, बीस ग्राम सोने की चेन, तीन ग्राम की सोने की बाली, एक जोड़ी चांदी की पायल, आधार कार्ड व जरूरी कागजात थे। बता दें कि शनिवार रात बिहार के सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस लखनऊ पहुंची। ठहराव के बाद यह कानपुर के लिए चली तो आउटर पर सिग्नल न मिलने पर खड़ी हो गई। इस दौरान सेकंड एसी इकनॉमी कोच में तीन नकाबपोश चढ़े और महिलाओं से लूटपाट कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
उन्नाव छोर वाले गंगा पुल आउटर की घटना बताई जा रही है। कानपुर सेंट्रल के पास कंट्रोल रूम क्ष से जानकारी आने तक ट्रेन यहां से निकल गई थी, इसलिए अलीगढ़ में ट्रेन रुकने पर जांच कर यात्रियों से जानकारी ली गई। कोई सामान जाने की बात सामने नहीं आई है, फिर भी और सतर्कता बढ़ाई गई है। - एसएन पाटीदार, निरीक्षक, आरपीएफ कानपुर सेंट्रल पोस्ट
विज्ञापन
दिल्ली में किसी ने रिपोर्ट लिखाई है। अभी यह पुष्टि नहीं है कि घटना कापुर परिक्षेत्र में हुई। वैसे वारदात उन्नाव परिक्षेत्र में हुई है। अगर घटना कानपुर परिक्षेत्र में हुई होगी और पीड़ित ने जो घटनास्थल बताया होगा तो केस यहां स्थानांतरित होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - ओमनारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी, कानपुर सेंट्रल