Kanpur: डकैती का मामला…गोपाल सिंह और विक्की ठाकुर ने कोर्ट में किया सरेंडर, नारायण-अरिदमन को मिल चुकी है जमानत
Kanpur News: फुटवियर व्यापारी से अपहरण, डकैती व रंगदारी मामले में आरोपी गोपाल सिंह और विक्की ठाकुर ने सीजीएम कोर्ट में सरेंडर किया। इससे पहले इसी केस में अरिदमन सिंह और नारायण सिंह को जमानत मिल चुकी है।
विस्तार
कानपुर में अपहरण, डकैती व रंगदारी के मामले में आरोपी धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के साथी गोपाल सिंह और विक्की ठाकुर ने सीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि दो दिन पहले इसी मामले में आरोपी अरिदमन सिंह और नारायण सिंह भदौरिया को सेशन कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
बता दें कि नवीन मार्केट स्थित कमाल फुटवियर के मालिक केशवनगर निवासी राकेश अरोड़ा ने 15 जून को कोतवाली में धीरज दुबे उर्फ ट्विंकल, नीरज दुबे उर्फ सोनू पंडित और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि दीनू उपाध्याय गैंग के सदस्य धीरज व नीरज अक्सर उसकी दुकान पर आकर बिना रुपये दिए सामान ले जाते थे।
किसी तरह जान बचाकर भागा
इन लोगों ने कहा कि दीनू ने दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। न देने पर 17 सितंबर 2021 की रात दुकान पर आए और 64,500 रुपये लूट लिए। राकेश का अपहरण कर मारापीटा और हत्या की धमकी दी। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकला था।