फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robbery: Bank employee-officer will be investigated

Kanpur Robbery: बैंक प्रबंधन अब ढूंढ रहा घर का भेदी, जांच टीम बनी, बैंक कर्मचारी-अफसरों की होगी पड़ताल

Sat, 24 Dec 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Dec 2022 07:16 PM IST
सार

चीफ मैनेजर की अगुवाई में बैंक में हुई चोरी की हर बिंदु पर पड़ताल की जाएगी। इसमें सुरक्षा के अलावा बैंक के कर्मचारी-अफसरों की भी जांच होगी। क्योंकि बैंक प्रबंधन को शक है कि कोई अंदर का भी वारदात में शामिल होगा।

विज्ञापन
Kanpur Robbery: Bank employee-officer will be investigated
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पड़ोसी के प्लॉट से सुरंग खोदकर एसबीआई की भौंती शाखा के स्ट्रांग रूम में पहुंचकर गोल्ड वॉल्ट से 94 लाख के जेवर पार करने के मामले में एसबीआई का उच्च बैंक प्रबंधन भी सकते में है। बैंक अब घर का भेदी खोजना में लगा है। बैंक प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन


चीफ मैनेजर की अगुवाई में बैंक में हुई चोरी की हर बिंदु पर पड़ताल की जाएगी। इसमें सुरक्षा के अलावा बैंक के कर्मचारी-अफसरों की भी जांच की होगी। क्योंकि बैंक प्रबंधन को शक है कि कोई अंदर का भी वारदात में शामिल होगा। अलार्म न बजना, सटीक जगह पर खोदी गई सुरंग से यह शक गहराता जा रहा है। दो बैंक अफसरों की प्रारंभिक जांच में पता चला कि लिमिट के अनुसार ही करेंसी चेस्ट में 35 लाख और गोल्ड रखे थे। गोल्ड वॉल्ट में गोल्ड लोन के लिए रखे गए 29 ग्राहकों के 29 पैकेट थे जो चोरी किए गए थे।
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम बैंक के हर कर्मचारी या अफसर की पड़ताल करेगी। संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैंक शाखा की गोल्ड लिमिट और कैश लिमिट सही मिली है।- डीजीएम, एसबीआई, नीलेश द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed