{"_id":"63a00bde3f65a4101467fdde","slug":"kanpur-roadways-bus-collided-with-truck-18-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रक से टकराई आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस, 18 यात्री घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रक से टकराई आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस, 18 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
Mon, 19 Dec 2022 12:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Dec 2022 12:31 PM IST
सार
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बस सवार 18 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर क्षेत्र स्थित हासिमपुर गांव के समीप लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर देर रात करीब 1:30 लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही आजमगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस गंगा नदी पुल पर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस सवार 18 यात्री घायल हो गए। घटना के वक्त बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा टीम और अरौल थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन एक्सप्रेस-वे से नीचे उतारकर बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 10 घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन