फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Roads are dug up, making walking difficult

Kanpur: खुदी पड़ी सड़क, पैदल निकलना मुश्किल, लेनिन पार्क से गांधीनगर तक तीन जगह धंसा डॉट नाला

Tue, 28 Oct 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Roads are dug up, making walking difficult
लेनिन पार्क के पास धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
लेनिन पार्क से लेकर गांधीनगर, आनंदबाग तक करीब एक किमी के दायरे में तीन जगह सड़क खुदी पड़ी है। डॉट नाला बैठने से यहां सड़क धंसी है। राहगीरों का सड़क पर चलना तक दूभर हो गया है। दीपावली से पहले आनंदबाग चौराहा के पास तीन जगह सड़क धंसी थी। यहां डाट नाला की लाइन ध्वस्त होने से नीचे बैठ गई थी। जलकल ने खोदाई शुरू करा काम शुरू कराया लेकिन दीपावली और छठ पर्व पर मजदूर चले गए।
विज्ञापन

Kanpur: Roads are dug up, making walking difficult
आनंद पार्क चौराहे के पास धंसी सड़क के कुछ ही दूरी पर एक और सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला
यहां मंगलवार को भी काम नहीं हुआ। इनमें से दो जगह पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से से सड़क धंसी थी। इनमें से एक जगह काम पूरा होने पर मिट्टी डाल दी गई है जबकि दो जगह काम ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Roads are dug up, making walking difficult
आनंद पार्क चौराहे के पास धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह पीरोड में लेनिन पार्क के पास भी दीपावली से पहले सड़क धंस रही थी। सोमवार को यहां भी डॉट नाला धंस गया। पता चलने पर बैरिकेडिंग लगा दी गई लेकिन मंगलवार को भी काम शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

Kanpur: Roads are dug up, making walking difficult
पीरोड लेनिन पार्क के पास धंसी सड़क के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि ज्वाइंट सीवर लाइन की वजह से लीकेज होने, घर के कनेक्शन में लीकेज से मिट्टी कटने लगती है। इस वजह से सड़क या नाला धंसता है। सभी जगह जलकल विभाग काम करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed