{"_id":"6ad1e886ebf58f8c580bf1a6","slug":"kanpur-road-caves-in-opposite-bal-samaj-school-on-p-road-dot-drain-runs-underneath-residents-call-for-repairs-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पी रोड पर बाल समाज स्कूल के सामने धंसी सड़क, नीचे से गुजर रहा है डॉट नाला, लोग बोले- जल्द हो मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पी रोड पर बाल समाज स्कूल के सामने धंसी सड़क, नीचे से गुजर रहा है डॉट नाला, लोग बोले- जल्द हो मरम्मत
Fri, 16 Oct 2026 02:34 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:34 PM IST
सार
Kanpur News: पी रोड स्थित बाल समाज स्कूल के सामने मुख्य सड़क अचानक धंस गई। सड़क के ठीक नीचे से पुराना डॉट नाला गुजर रहा है, जिसके कारण यह हिस्सा कमजोर होकर बैठ गया। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
पी रोड पर बाल समाज स्कूल के सामने धंसी सड़क
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में पी रोड पर बाल समाज स्कूल के ठीक सामने अचानक सड़क धंस जाने से बड़ा गड्ढा बन गया। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ गई, जिससे कोई अनहोनी टल गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पी रोड पर जहां सड़क धंसी है, उसके ठीक नीचे से पुराना डॉट नाला गुजर रहा है। नाले के कमजोर होने या पानी के रिसाव के कारण सड़क का ऊपरी हिस्सा अचानक बैठ गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। यदि कोई तेज रफ्तार वाहन या ई-रिक्शा इसमें गिरता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Trending Videos
अब निगम से मरम्मत की मांग
गंभीर हादसे की आशंका को भांपते हुए आसपास के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत सतर्कता बरती। लोगों ने खुद ही पहल करते हुए धंसे हुए गड्ढे के बीच में डंडा और अन्य सांकेतिक चीजें लगा दीं, ताकि दूर से ही आने-जाने वालों को गड्ढे की जानकारी हो सके और वे संभलकर निकल सकें। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और जलकल विभाग से पमांग की है कि तत्काल मरम्मत का काम शुरू किया जाए।