फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road Accident High speed loader hit scooter brother and sister died both were in pain for an hour

Kanpur Road Accident: तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत…एक घंटे तक तड़पते रहे थे दोनों

Wed, 28 May 2025 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 May 2025 09:40 AM IST
सार

Kanpur Accident News: आवास विकास केसा हाउस के पास तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों एक घंटे तक तड़पते रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur Road Accident High speed loader hit scooter brother and sister died both were in pain for an hour
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

Tragic Accident News In Kanpur: कानपुर में बहन को नर्सिंग की परीक्षा दिलाने जा रहे स्कूटी सवार किशोर को बुधवार सुबह तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दिया। दोनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएससी कल्याणपुर लेकर गई।

विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मसवानपुर निवासी मोहम्मद अकील की बेटी अलशिफा (18) नर्सिंग की छात्रा थी। छोटा भाई तौहीद (15) बहन को एक निजी कॉलेज में परीक्षा दिलाने स्कूटी से करीब सुबह साढ़े पांच बजे जा रहा था। अभी वो केसा चौराहे पर पहुंचे ही थे।

विज्ञापन



शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी उल्टी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे के बाद दोनों करीब एक घंटे तक पड़े रहे। दोनों ने यही दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सीएससी पहुंची। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed