फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur ring road will connect five national highways it is 94.659 km long will save 60 percent of travel time

बढ़ते कदम: पांच राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगी रिंग रोड, 94.659 KM है लंबाई और 60 फीसदी बचेगा समय; जानें डिटेल

Tue, 10 Feb 2026 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 02:41 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के 94.659 किमी लंबे आउटर रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ते हुए 2028 तक पूरा होगा। ये शहरवासियों को 60% ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगा।

विज्ञापन
Kanpur ring road will connect five national highways it is 94.659 km long will save 60 percent of travel time
भाऊपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

छह-लेन का आउटर रिंग रोड पांच राष्ट्रीय राजमार्गों और एक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। आउटर रिंग रोड मंधना में कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, सचेंडी में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग, कानपुर सागर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग, रूमा में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग और उन्नाव के गांव कंडेरपतारी के पास कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी।

विज्ञापन

सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 2028 में इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लगभग 94.659 किलोमीटर के आउटर रिंग रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। कानपुर के मंधना से देहात के सचेंडी के बीच 24 किलोमीटर लंबे मार्ग का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है।

विज्ञापन

अब तक इतना हो चुका है काम
सचेंडी से रमईपुर तक 22 प्रतिशत कार्य हो गया। वहीं, रमईपुर से रूमा होते हुए उन्नाव में आटा तक 15 प्रतिशत और आटा से शुक्लागंज तक सात प्रतिशत, शुक्लागंज से मंधना तक 12 प्रतिशत काम हुआ। बिठूर में गंगा पर 3.3 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा। वहीं, ड्योढ़ी घाट के पास गंगा पर 1.1 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा।

रिंग रोड से राष्ट्रीय राजमार्गों के जुड़ने से शहर सीमा से पार जाने में करीब 60 फीसदी समय बचेगा। इन वाहनों के शहर में न आने से यहां ट्रैफिक लोड कम होगा। शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी।  -पंकज यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन

  • आउटर रिंग रोड की लंबाई - 94.659 किलोमीटर
  • लागत - 5854.91 करोड़ रुपये
  • सर्विस, स्लिप रोड की लंबाई - 34.583 किलोमीटर
  • प्रमुख पुल - छह
  • छोटे पुल - 26
  • फ्लाईओवर - 13
  • रेल ओवर ब्रिज - नौ
  • बड़े अंडरपास - 15
  • मध्यम अंडरपास - 24
  • छोटे अंडरपास - छह
  • पुलिया - 55
  • टोल प्लाजा - 13
  • एनएचएआई भवन - एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed