Kanpur: दीनू उपाध्याय के फरार साथियों पर इनाम बढ़कर हुआ 50 हजार, जेसीपी कार्यालय से जारी हुआ निर्देश
Kanpur News: जेसीपी लॉ एंड आर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि दीनू के सभी फरार साथियों की इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं।
विस्तार
कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में सोनभद्र जेल में बंद धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के फरार साथियों पर इनामी राशि 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। राशि बढ़ाने का निर्देश संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार के यहां से जारी हुआ है। दीनू के साथियों का एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है, जबकि कुछ की हिस्ट्रीशीट भी खुल गई है।
नवाबगंज, कोतवाली, सीसामऊ, नौबस्ता, चकेरी समेत अन्य थानों में दीनू और उसके साथियों पर 15 से अधिक एफआईआर हुई हैं। इनमे रंगदारी मांगने, धमकी देने, मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य धाराएं लगी हैं। पुलिस ने दीनू, धरमु यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की कोई जानकारी नहीं हुई। करीब एक माह पहले क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया गया।
संजय उपाध्याय को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया
दीनू के भतीजे मनु उपाध्याय और नारायण भदौरिया के भाई दिनेश भदौरिया की गिरफ्तारी हुई। पुलिस सबकी तलाश करती रही। इस बीच दीनू के भाई संजय उपाध्याय को चकेरी पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों के नाहीं मिलने पर पुलिस ने उनके खिलाफ जारी 20 हजार की इनामी राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी।
साथियों पर बढ़ाई इनामी राशि
किदवई नगर वाई ब्लॉक निवासी दीपक सिह जादौन, परमट निवासी नीरज दुबे, नवाबगंज निवासी अनूप शुक्ला, कुलीबाजार का स्रोत गुप्ता, नौबस्ता का नारायण भदौरिया, अमन शुक्ला, रचित पाठक समेत अन्य शामिल हैं। जेसीपी लॉ एंड आर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि दीनू के सभी फरार साथियों की इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं।
