फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur reward of 20 thousand declared on Aridaman and Narayan Singh accused of occupying and selling land

Kanpur: अरिदमन और नारायण सिंह पर 20 हजार का इनाम घोषित, सरकारी और आवास विकास की जमीन पर कब्जा कर बेचने का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Jul 2025 10:22 AM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के साथियों पूर्व बार मंत्री अरिदमन सिंह, अधिवक्ता नारायण सिंह और पांच अन्य लोगों पर 20-20 हजर रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन सभी पर बूढ़पुर मछरिया में फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी और आवास विकास की जमीन पर कब्जा करके बेचने का आरोप है।

विज्ञापन
Kanpur reward of 20 thousand declared on Aridaman and Narayan Singh accused of occupying and selling land
नारायण सिंह भदौरिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के साथी पूर्व बार मंत्री अरिदमन सिंह और अधिवक्ता नारायण सिंह समेत आठ पर शनिवार को 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन सभी पर नौबस्ता के बूढ़पुर मछरिया में फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी और आवास विकास की जमीन कब्जाकर बेचने का आरोप है। इनके खिलाफ 16 मई को नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।  वहीं, मामले के एक आरोपी दीनू उपाध्याय पर भी शनिवार को इनाम घोषित हुआ।

विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार को ही चकेरी पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के सामने पेश करने के बाद उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि यशोदानगर निवासी बृजराज सिंह ने 16 मई को गोपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, शेरा सिंह, तारा सिंह, अजमेरी सिद्दीकी, अफसार के साथ ही अरिदमन सिंह, बेटे राहुल सिंह और नारायण भदौरिया समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

जमीन कब्जा कर बेचने का लगाया था आरोप
इसके अलावा बर्रा छह हरी मस्जिद के पास रहने वाले कासिम रजा ने भी बार एसोसिएशन के अरिदमन और उसके ससुर रामप्रताप समेत 14 लोगों पर आवास विकास की जमीन कब्जा कर बेचने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हीं आरोपियों में श्याम नगर निवासी अरिदमन सिंह, उसके ससुर बूढ़पुर मछरिया निवासी रामप्रताप सिंह और बेटे राहुल सिंह समेत किदवई नगर के नारायण भदौरिया, दीपक जादौन, कुली बाजार के श्रोत गुप्ता, नवाबगंज निवासी अनूप शुक्ला व दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed