फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur retired soldier returning with a fare dies he parked his bicycle and lay down on the sidewalk

Kanpur: किराया लेकर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की मौत; साइकिल खड़ी कर फुटपाथ पर लेटे और थम गईं सांसें, जांच शुरू

Sun, 15 Feb 2026 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Feb 2026 01:52 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ चुंगी चौराहे पर रविवार सुबह रिटायर्ड फौजी का शव मिला। वे साइकिल से उन्नाव किराया लेने गए थे, रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर फुटपाथ पर लेटे और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur retired soldier returning with a fare dies he parked his bicycle and lay down on the sidewalk
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में चुंगी चौराहे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव फुटपाथ पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। मृतक सेना से रिटायर्ड थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों की इच्छा पर बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन

मृतक के बड़े बेटे शमशीर हुसैन ने बताया कि उनके पिता शब्बीर हुसैन (75) करीब 30 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वे वर्तमान में जाजमऊ क्षेत्र में रहते थे, लेकिन रोजाना अपनी साइकिल से उन्नाव के अखलाक नगर स्थित अपने दूसरे मकान की देखरेख करने जाते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे भी वे किरायेदारों से किराया लेने घर से निकले थे।

विज्ञापन

फुटपाथ पर बैठते ही तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे शब्बीर हुसैन जाजमऊ चुंगी चौराहे के पास पहुंचे थे। उन्होंने अपनी साइकिल हाईवे किनारे खड़ी की और थकान महसूस होने पर फुटपाथ पर बैठ गए। कुछ ही देर में वह वहीं लेट गए। जब आसपास के लोगों ने उन्हें अचेत देखा और पास जाकर चेक किया, तो उनकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed