फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Retired KESCO employee murders wife, arrested

Kanpur: चाय बनाने से इन्कार किया तो बुजुर्ग ने पत्नी को साबड़ से पीटकर मार डाला, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Mon, 09 Feb 2026 01:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 01:33 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Kanpur: Retired KESCO employee murders wife, arrested
ललिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा के कर्रही में चाय बनाने से इन्कार करने पर सोमवार सुबह केस्को से सेवानिवृत्ति 75 वर्षीय कर्मी रामप्रकाश राजपूत ने अपनी पत्नी ललिता (65) को साबड़ से पीटकर मार डाला। हत्या के बाद घर के बाहर बैठकर पड़ोसियों को जानकारी दी। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो महिला का खून से लथपथ शव मिला। लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ और एडीसीपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मौके से खून से सना हुआ साबड़ बरामद हुआ। कर्रही पुरानी बस्ती निवासी रामप्रकाश उर्फ साहेब लाल केस्को से चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। परिवार में बेटे महेंद्र, सुरेंद्र, चार शादीशुदा बेटियां आशा, ज्योति, सोनी व मोनी हैं। बड़ा बेटा महेंद्र परिवार के साथ मोहल्ले में ही अलग घर में रहता है। पेंटिंग का काम करने वाला बेटा सुरेंद्र दंपती के संग ही रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Retired KESCO employee murders wife, arrested
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि रविवार रात पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बेटे के काम पर जाने के बाद पत्नी से चाय बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे तैश में आकर पास पड़े लोहे के साबड़ से पत्नी के सिर पर शरीर पर कई वार किए। इससे लहूलुहान होकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चाैधरी ने बताया कि बड़े बेटे नरेंद्र ने पिता के खिलाफ मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

Kanpur: Retired KESCO employee murders wife, arrested
रामप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
41 साल पहले हत्या के आरोप में गया था जेल
पुलिस की पूछताछ में रामप्रकाश ने बताया कि वर्ष 1985 में पड़ोसी युवक की हत्या के आरोप में वह जेल गया था। करीब एक महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गया था। डीसीपी ने बताया कि उस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed