फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Residents of Sant Lal Hate open front against mayor's son

Kanpur: महापौर के बेटे के खिलाफ संत लाल हाते के लोगों ने खोला मोर्चा, प्रभारी मंत्री के सामने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Jan 2026 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Residents of Sant Lal Hate open front against mayor's son
प्रभारी मंत्री के सामने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कुछ पार्षदों और महापौर के पुत्र के खिलाफ चल रही खींचतान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हर्षनगर मोहल्ले की बस्ती संत लाल हाते में सीवर लाइन बिछाने की मांग को लेकर यहां के पार्षद पवन गुप्ता को सदन की बैठकों से निष्कासित किया गया था। रविवार को इसी हाते के रहने वाले लोगों ने नगर निगम आकर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सामने हाता बचाने को लेकर प्रदर्शन किया। यहां के लोग हाथों में तख्तियां लिए थे जिनमें लिखा था कि दलित बस्ती बिकेगी नहीं, महापाैर पुत्र बंटी पांडेय की मनमानी चलेगी नहीं।
विज्ञापन


बस्ती के लोगों का आरोप है कि महापाैर के पुत्र अमित पांडेय उर्फ बंटी व अपने को उस हाते का कथित मालिक बताने वाला पवन कुमार बस्ती को प्राइवेट जमीन बताकर बेचना चाहते हैं। ऐसे में हाते के लोगों को घर से बेघर होने से बचाया जाए। सभी ने प्रभारी मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी साैंपा। इसमें बताया गया कि बस्ती को 37 वर्ष पहले मलिन बस्ती घोषित किया गया। यहां पर सीवर लाइन का अभाव है। मात्र दस सीट का सुलभ शाैचालय हैं। तीन हजार की आबादी को सुबह घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर निगम में सदन की बैठक में भी इसी बस्ती में सीवर लाइन का मामला उठाने के लिए पार्षद पवन गुप्ता ने अनुमति मांगी थी लेकिन उन्हें बोलने का समय नहीं दिया गया। बस्ती के लोग जिस समय विरोध प्रदर्शन करते पहुंचे उस समय प्रभारी मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशन लाल कुरील सहित बस्ती के लाेगों की ओर से प्रभारी मंत्री को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि केडीए ने 2006 में ही संत लाल हाते के भूभाग को वहां के लोगों के लिए आवंटित कर दिया था। इसके लिए पांच हजार आवंटन शुल्क भी जमा कराया गया था। इन लोगों ने प्रभारी मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, डीएम, नगर आयुक्त, सांसद और सभी विधायकों को भी ज्ञापन भेजकर इस हाते को गैर कानूनी तरीके से बेचने से रोकने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed