फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur resident Ankita got Research Scholarship Award

कानपुर की बेटी अंकिता को रिसर्च स्कॉलरशिप अवॉर्ड, अमेरिकी यूनिवर्सिटी में कर रही हैं शोध

Wed, 15 May 2019 11:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur resident Ankita got Research Scholarship Award
रिसर्च स्कॉलरशिप अवॉर्ड 2019 से सम्मानित कानपुर की बेटी अंकिता कटियार, वैज्ञानिक प्रो. वार्ड एच थांपसन
साकेत नगर की अंकिता कटियार ने दुनिया में कानपुर का नाम रोशन कर दिया है। अंकिता को अमेरिका में इस साल का प्रसिद्ध रेनॉल्ड टी ल्वोमोटो रिसर्च स्कॉलरशिप अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें केमिस्ट्री में अच्छे शोध के लिए प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. वार्ड एच थांपसन ने दिया। रेनॉल्ड टी ल्वोमोटो रिसर्च स्कॉलरशिप अवॉर्ड 2019 के साथ अंकिता को जेहॉक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और एक लाख 11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। अंकिता को उत्कृष्ट शोधार्थी का तमगा भी दिया गया। 
विज्ञापन


अंकिता के पिता डॉ. अनिल कटियार होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि अंकिता ने डॉ. वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद 2016 में भोपाल में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर से बीएस-एमएस (ड्यूअल डिग्री) हासिल की। उसी वर्ष आईआईटी गेट, सीएसआईआर नेट, जीआरई और टॉफेल परीक्षाओं को भी अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण किया।
विज्ञापन

 

वैज्ञानिक बनकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं

टॉफेल में अच्छी रैंक मिलने से अमेरिका के लारेंस में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैंसॉस ने उन्हें शोध के लिए ऑफर दिया। इसके लिए अंकिता को एक लाख बीस हजार अमेरिका डॉलर की आर्थिक सहायता के साथ अलग से स्कॉलरशिप भी दी। अंकिता को 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्नेलियस मैक्कुलम रिसर्च अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया था।

अंकिता बताती हैं कि वह विश्वस्तरीय वैज्ञानिक बनकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं। उन्हें नृत्य से भी काफी लगाव है। खाली समय में वह हमेशा नृत्य की प्रैक्टिस करती हैं। इसके लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की नृत्य प्रतियोगिता में उन्हें श्रेष्ठ नृत्यांगना का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed