फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report on unknown, including hotel owner's real brothers in hotel operator's murder in Koprangaj

कानपुर: कोपरंगज में होटल संचालक की हत्या में होटल मालिक सगे भाइयों समेत अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 28 Feb 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Feb 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Report on unknown, including hotel owner's real brothers in hotel operator's murder in Koprangaj
होटल कर्मी की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के कोपरगंज में शुक्रवार रात लग्जरी होटल के मालिक सगे भाइयों ने साथियों संग मिलकर प्रिंस होटल के संचालक अमन बाजपेई (32) की हत्या कर दी। हमले में घायल अमन के दोस्त ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, लेनदेन और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की बात सामने आई है।
विज्ञापन


कलक्टरगंज पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। नौघड़ा बादशाही नाका निवासी अमन ने कोपरगंज स्थित प्रिंस होटल को लीज पर ले रखा था। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अमन बाइक से अंडे लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


होटल से करीब सौ मीटर पहले ही लग्जरी होटल के मालिक हिमांशु गुप्ता, उसका भाई अंशु व कर्मी कल्लू समेत अन्य साथी अमन को रोककर झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर लोहे की राड से पीट-पीटकर अमन को मरणासन्न कर दिया। हमले में मौके पर मौजूद अमन के दोस्त ललित वर्मा का सिर फट गया। पुलिस अमन को लेकर हैलट पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों भाइयों, कर्मी कल्लू व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये का था लेनदेन 
पुलिस के मुताबिक आरोपी भाइयों के दो और होटल शिवनाथ, शिव पैलेस हैं। अमन ने करीब डेढ़ साल पहले दो लाख रुपये सिक्योरिटी मनी जमाकर होटल शिव पैलेस लीज पर लिया था। लॉकडाउन में घाटा हुआ तो उसने होटल बंद कर दिया। इस पर होटल प्रिंस को लीज पर लेकर काम शुरू किया। अमन सिक्योरिटी मनी आरोपियों से मांग रहा था, जिसे देने से मना कर रहे थे। इस पर दोनों के बीच रंजिश पनपती गई। 

फोन कर ललित को बुलाया था
पुलिस को ललित ने बताया कि रात को अमन ने फोन पर बताया था कि हिमांशु के लोगों से झगड़ा हो गया है, तत्काल आ जाओ। इसलिए वह भी तुरंत पहुंच गया। ललित के मुताबिक दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। अचानक हिमांशु के कर्मी कल्लू ने अमन के सिर पर कई बार राड से वार किया। बीच-बचाव में उसे भी राड पर मारकर आरोपी फरार हो गए। 
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अमन के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

वारदात को अंजाम देने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वारदात के पीछे लेनदेन का विवाद और आपसी स्पर्धा की बात सामने आई है। बाकी जांच जारी है।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed