फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report on four for attacking two constables in Bikru

Kanpur: बिकरू में दो दरोगाओं पर हमला करने में चार पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित

Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

बिल्हौर में बिकरू से सटे कांशीराम नेवादा गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Report on four for attacking two constables in Bikru
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिल्हौर में बिकरू पुलिस चौकी क्षेत्र के कंजती मोड़ पर शनिवार शाम दो दरोगाओं पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। बिकरू पुलिस चौकी के प्रभारी अनूप कुमार गौतम व दरोगा शैलेंद्र सिंह राघव शनिवार शाम कंजती मोड़ पर स्थित शराब ठेके पर शराबियों के हंगामा करने की सूचना पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


वहां मौजूद शराबियों को खदेड़ने के बाद दोनों दरोगा पुलिस चौकी लौट रहे थे। रास्ते में बिकरू और कांशीराम नेवादा गांव के पास सुनसान सड़क पर तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया था। दोनों ने खेत में छिपकर जान बचाई थी। उनकी सूचना पर जब थाने से पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


दरोगा शैलेंद्र राघव की तहरीर पर गांव के कोमल, अविरल, मंगल और छोटे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व गालीगलौज करने सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed