{"_id":"649d6e2414c2dfd01a0d52a5","slug":"kanpur-report-of-misdeed-on-former-senior-doctor-of-medical-college-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट, जांच के बहाने अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट, जांच के बहाने अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Thu, 29 Jun 2023 05:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:15 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने शिकायत पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर निवासी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर प्रेम सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के बहाने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
कल्याणपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके दाहिने स्तन पर गांठ की शिकायत थी। वह मेडिकल कॉलेज में इलाज करने गई थी। जांच के बाद परमर्शदाता ने उन्हें इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रेम सिंह के पास भेजा गया। आरोप है कि डॉ. प्रेम ने जांच के बहाने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उनका शरीरिक शोषण शुरू कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉक्टर की धमकी और शोषण के चलते वह डिप्रेशन में रहने लगी। वर्ष 2021 में डॉ. प्रेम का गैर जनपद तबादला हो गया। इसके बाद भी वह अक्सर शहर आकर उसका शोषण करता रहा। इसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस-प्रशासन में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कई बार डॉक्टर को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, पर डॉक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने स्वरूपनगर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने क आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
