फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report of dowry harassment filed against professor husband

Kanpur: प्रोफेसर पति पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, ये आरोप लगाए

Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
सार

Kanpur News: महिला ने प्रोफेसर पति पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार के लिए घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Report of dowry harassment filed against professor husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किदवई नगर निवासी महिला ने प्रोफेसर पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पत्नी ने दहेज में 25 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किदवईनगर निवासी रश्मि की शादी दिसंबर 2013 में आकाश चंद्र मिश्रा से हुई थी। आकाश उत्तराखंड के काशीपुर स्थित महाविद्यालय में प्रोफेसर है। दोनों के कोई संतान नहीं है। शादी के वक्त पति प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शादी के कुछ समय बाद पति की उत्तराखंड में प्रोफेसर के पद पर नौकरी लग गई थी। पति की सरकारी नौकरी लगने के बाद से ही पति, सास पूनम, ससुर सुरेश चंद्र एवं ननद निधि दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे सभी ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया। ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed