फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Remove illegal stands from Jhankarkati bus stand Trade Board submitted a memorandum to DCP Traffic

Kanpur: झकरकटी बस अड्डे से हटें अवैध स्टैंड; व्यापार मंडल ने DCP ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांग

Fri, 27 Feb 2026 05:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 05:08 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) ने डीसीपी ट्रैफिक से मिलकर झकरकटी के बाहर अवैध स्टैंड हटाने और दक्षिण के आठ प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Kanpur Remove illegal stands from Jhankarkati bus stand Trade Board submitted a memorandum to DCP Traffic
व्यापार मंडल ने पुलिस उपायुक्त से की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) से मुलाकात की और मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया। झकरकटी बस अड्डे के बाहर अवैध स्टैंड को हटाए जाने और दक्षिण क्षेत्र केे चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन

अचल गुप्ता ने बताया कि बारादेवी चौराहा, जूही गौशाला साईं धाम चौराहा, जूही गोशाला मेट्रो स्टेशन चौराहा, मौरंग मंडी चौराहा, बसंत विहार चौराहा (नौबस्ता), दासू कुआं चौराहा, बर्रा बाईपास चौराहा और दीप टॉकीज तिराहा में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था कराई जाए।

विज्ञापन




दिन भर बनी रहती है जाम की स्थिति
पदाधिकारियों ने बताया कि झकरकटी बस अड्डे के ठीक बाहर बस खड़ी करके सवारियां भरने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति दिन भर बनी रहती है। और दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है। इस मौके पर राकेश सिंह, उदय भान सिंह, रोमी सिंह, पवन तिवारी, अवनीश शुक्ला, पवन वर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed