फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Relief to 10 thousand people of Cantt at present, bulldozers did not run

कानपुर: कैंट के 10 हजार लोगों को फिलहाल राहत, नहीं चला बुलडोजर

Mon, 01 Aug 2022 03:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Aug 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Relief to 10 thousand people of Cantt at present, bulldozers did not run
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में छावनी क्षेत्र के मीरपुर तलउआ के अवैध कब्जे फिलहाल नहीं ढहाए जाएंगे। यहां के सपा विधायक हसन रूमी ने लखनऊ में रक्षा संपदा अधिकारी से मुलाकात कर कुछ समय की मोहलत ले ली है। पहले विभाग के निर्देश पर 31 जुलाई को अवैध कब्जे खाली कराए जाने थे।
विज्ञापन


मीरपुर तलउआ में करीब एक हजार कच्चे और पक्के मकान अवैध रूप से बने हैं। इनमें आठ से 10 हजार लोग रहते हैं। पिछले दिनों रक्षा संपदा विभाग ने 1.694 एकड़ जमीन पर बने इन मकानों पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया था। इससे पहले विधायक और पार्षद रशीद ड्रामा ने लखनऊ जाकर रक्षा संपदा अधिकारी से बात की।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि रक्षा संपदा अधिकारी से मुहर्रम तक कार्रवाई न करने को कहा। विधायक के मुताबिक उन्होंने बात मान ली है। इस बीच लोगों को खुद ही कब्जे खाली करने को कहा गया है। नहीं होता है तो प्रशासन संग बैठक कर तारीख तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम 45 साल से रह रहे, इस तरह बेघर करना गलत
हनीफ रजवी ने बताया कि वे 45 साल से यहां रह रहे हैं। बगैर कोई व्यवस्था कि उन्हें यहां से हटाया जाना गलत है। रक्षा संपदा विभाग ने कोई नोटिस भी नहीं दिया। लखनऊ से कुछ लोग आए और दीवार पर कागज चिपकाकर फोटो खींचकर चले गए। रविवार को बुलडोजर चलने की दहशत में लोग घरों के बाहर बैठे रहे। हालांकि कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed