फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Regional President Ram Kishore sahu stated that office bearers will visit dissatisfied members

कानपुर: क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर बोले- असंतुष्टों के घर जाएंगे पदाधिकारी, अनुशासनहीनता पर बाहर का रास्ता

Sat, 05 Sep 2026 02:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 02:29 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नए अध्यक्ष राम किशोर साहू ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए उनके घर जाने की बात कही। साथ ही, स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Regional President Ram Kishore sahu stated that office bearers will visit dissatisfied members
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में नव नियुक्त क्षेत्रीय टीम की पहली कार्यसमिति बैठक में संगठन को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी सेअसंतुष्ट चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पदाधिकारी उनके घर जाएंगे। उनसे सीधे संवाद कर नाराजगी की वजह जानी जाएगी और बातचीत के जरिये गलतफहमियां दूर की जाएंगी। राम किशोर साहू ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

किसी कार्यकर्ता को कोई शिकायत है, तो उससे बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। संगठन में संवाद का रास्ता खुला रहेगा, लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि संगठन में अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। बता दें कि शनिवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नव नियुक्त क्षेत्रीय टीम की पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed