फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Refused to fulfill dowry demand, father died in shock after daughter's relationship broke

Kanpur: दहेज की मांग पूरी करने से किया इनकार, बेटी का रिश्ता टूटने के सदमे में चली गई पिता की जान

Tue, 23 Jul 2024 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Refused to fulfill dowry demand, father died in shock after daughter's relationship broke
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रोका के बाद दहेज में कार और पांच लाख नगद की मांग पूरी करने से इनकार पर रिश्ता तोड़ने की धमकी से परेशान एक पिता की सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कर्नलगंज निवासी साजुद्दीन मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। भांजे नौशाद के मुताबिक साजुद्दीन ने बेटी का निकाह बाबूपुरवा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से तय किया था। लेनदेन तय होने के बाद रोका की रस्म भी की जा चुकी है। निकाह नवंबर में होना था।

विज्ञापन


सोमवार को निकाह की तैयारियों पर चर्चा के नाम पर वरपक्ष के लोगों ने साजुद्दीन को घर बुलाया। आरोप है कि लड़के वालों ने कार और पांच लाख की मांग रखी। साजुद्दीन ने गरीबी की दुहाई दी तो लड़के वाले अभद्रता पर उतारू हो गए और धक्केमार कर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही रिश्ता तोड़ने की धमकी भी दी। बेटी का रिश्ता टूटने की बात सुनकर साजुद्दीन जमीन पर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए कार्डियोलॉजी ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed