फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Recruitment scam at Brahmanand Degree College matter reaches DGP operator files written complaint

कानपुर: अवैध नियुक्ति और रिश्वत का मामला, डीजीपी तक पहुंचा मामला, ऑपरेटर ने दी लिखित शिकायत, सौंपे साक्ष्य

Wed, 30 Sep 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 30 Sep 2026 11:41 AM IST
सार

Kanpur News: ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज में कथित अवैध नियुक्तियों और स्थायी नौकरी के नाम पर पैसों की उगाही का मामला अब उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंच गया है। कॉलेज के स्ववित्तपोषित कंप्यूटर ऑपरेटर शशांक शुक्ला ने लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य सौंपे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Recruitment scam at Brahmanand Degree College matter reaches DGP operator files written complaint
बीएनडी महाविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज में कथित अवैध नियुक्तियों और नियुक्ति के नाम पर धनराशि मांगने के आरोपों का मामला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय तक पहुंच गया है। मंगलवार को कॉलेज के स्ववित्तपोषित कंप्यूटर ऑपरेटर शशांक शुक्ला ने डीजीपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत के साथ मोबाइल रिकॉर्डिंग समेत उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

उन्होंने निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। शशांक शुक्ला का आरोप है कि स्थायी नियुक्ति के लिए उनसे धनराशि ली गई। बाद में कथित तौर पर और रकम की मांग की गई। उन्होंने इस संबंध में हुई बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी है। शिकायतकर्ता ने रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है, जिससे उसकी प्रामाणिकता और बातचीत की तकनीकी पुष्टि हो सके।

विज्ञापन

नियमों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया
शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत की ओर से कानपुर कमिश्नरी के डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कुछ नियुक्तियों में नाते-रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया गया। प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। शिकायतकर्ता पिछले कई वर्षों से जगह-जगह जाकर मनगढ़ंत तरीके से शिकायत कर रहे हैं। इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed