{"_id":"69692a846e4a9060fe0e312b","slug":"kanpur-rape-victim-gives-birth-to-a-child-accused-tenant-arrested-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी किरायेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी किरायेदार गिरफ्तार
Thu, 15 Jan 2026 11:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही में किरायेदार ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी का दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी मकान छोड़कर भाग निकला। किशोरी ने नौ जनवरी को घर पर बच्चे को जन्म दिया तो परिजन ने बच्चे को लावारिस फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किरायेदार काे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि नौ जनवरी की सुबह इलाके में एक नवजात लावारिस पड़ा मिला था। उसे हैलट में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कैमरे खंगाले तो पता चला कि उन्नाव के सोहरामऊ के सिरौती गांव निवासी सूरज सिंह किराये पर रहता था। उसने मकान मालिक की बेटी से मनमानी की। इसका वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर कमरा खाली कर चला गया। बाद में बच्चा होने पर उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को बारादेवी चौराहे के पास से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन