फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rajkiya Polytechnic Convocation 2018

यूपीः कानपुर पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में राज्यमंत्री ने युवाओं को दी ये बड़ी सलाह

Thu, 04 Oct 2018 07:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 07:59 PM IST
सार

-  डिप्लोमा के साथ मिला मेडल, खिल उठे चेहरे
- आयुषी त्रिपाठी और स्वप्निल त्रिपाठी को मिला बेस्ट एकेडमिक परफॉरमर ऑफ दि ईयर का अवॉर्ड
- राज्यमंत्री सिंह बोले, आगे बढ़ने के लिए तकनीकी तौर पर होना होगा हुनरमंद

विज्ञापन
Kanpur Rajkiya Polytechnic Convocation 2018
डिप्लोमा के साथ मिले मेडल, खिले चेहरे

विस्तार

कानपुर राजकीय पॉलीटेक्निक, जीटी रोड में गुरुवार को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक व चिकित्सा शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक नीलिमा कटियार शमिल हुई। दोनों ने विभिन्न ब्रांच के कुल 45 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा के साथ स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से भी सम्मानित किया। इंजीनियरिंग ग्रुप में सर्वाधिक 83.1 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा आयुषी त्रिपाठी को बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मर ऑफ दि ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नॉन-इंजीनियरिंग ग्रुप में पीजीडी-डब्ल्यूडी में सर्वाधिक 85 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा स्वप्निल त्रिपाठी बेस्ट एकेडमिक परफॉरमर ऑफ दि ईयर मिला। इसके अलावा करीब 864 छात्रों को डिप्लोमा प्रदान की गई। भव्य समारोह के बीच राज्यमंत्री संदीप सिंह ने छात्रों को सफलता का टिप्स दिया। बोले, आज बगैर तकनीक के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है।
विज्ञापन

 

हमेशा बड़ी सोच रखनी चाहिए

Kanpur Rajkiya Polytechnic Convocation 2018
राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ दूसरा दीक्षांत समारोह, 864 छात्र-छात्राओं को दिए गए डिप्लोमा
तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले हुनरमंद की हर जगह पूछ है। विशिष्ट अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने छात्रों को उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए कहा। बोलीं, आपके पास हुनर होगा तो आपको नौकरी तो मिल जाएगी लेकिन हमेशा बड़ी सोच रखनी चाहिए। कटियार ने कहा कि रोजगार हासिल करने की बजाय रोजगार देने वाला बनना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप योजनाओं का जिक्र करते हुए छात्रों को इससे जुड़ने के लिए कहा।  समारोह में एमएलसी अरुण पाठक, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज तिवारी, शोध, विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक मनोज कुमार, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक विमल कुमार, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक डीडी सिंह, अप्रेंटिस बोर्ड के निदेशक सुनील कुमार मेहता, प्रवीण राज सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपी यादव, निदेशक टीटीआरसी राजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेल की हुई स्थापना

Kanpur Rajkiya Polytechnic Convocation 2018
आयुषी और स्वप्निल को मिला बेस्ट एकेडमिक परफॉरमर ऑफ दि ईयर का अवॉर्ड
प्रिंसिपल आरके सिंह ने दीक्षांत समारोह में संस्थान की प्रगति रिपोर्ट का अध्ययन किया। बताया कि छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ाने के लिए संस्थान में उद्यमिता सेल की स्थापना हुई है। इसमें छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा अब स्मार्ट क्लास की शुरूआत भी हो चुकी है। प्रिंसिपल ने समारोह में राज्यमंत्री को इस साल से बंद हुई शाम की शिफ्ट की जानकारी भी दी।
 
विज्ञापन

लड़कों आप पहचानें अपनी क्षमता

Kanpur Rajkiya Polytechnic Convocation 2018
राजकीय पॉलिटेक्निक, जीटी रोड में गुरुवार को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ
समारोह में कुल 45 पदक दिए गए जिसमें सर्वाधिक 29 पदक पर बेटियों ने बाजी मार ली। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों का जलवा मेडल पाने में कायम है। उन्होंने लड़कों को कहा कि आपमें भी क्षमता है मेडल पाने की। आप अपनी क्षमता की पहचान करें और आगे बढ़ने की कोशिश करें।
 

प्लेसमेंट ऑफर का पत्र भी दिया गया

Kanpur Rajkiya Polytechnic Convocation 2018
कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने डिप्लोमा के साथ-साथ कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी पा चुके 35 छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर भी दिया। प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल के प्रभारी डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि इस सत्र के कुल 478 छात्र-छात्राओं की नौकरी लग चुकी है। ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने नौकरी भी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed