फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rajendra Gautam and Tanuj Punia said that the BJP is insulting and harassing the Dalit community

Kanpur: कानपुर पहुंचे राजेंद्र गौतम-तनुज पुनिया, बोले- भाजपा कर रही दलित समाज का अपमान और उत्पीड़न

Tue, 07 Oct 2025 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:47 PM IST
सार

Kanpur News: कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम और सांसद तनुज पुनिया ने कानपुर में कांग्रेसजनों से मुलाकात की। साथ ही, भाजपा पर दलित समाज के उत्पीड़न, अवसरों को छीनने और दलित विरोधी एजेंडा चलाने का गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kanpur Rajendra Gautam and Tanuj Punia said that the BJP is insulting and harassing the Dalit community
कानपुर पहुंचे राजेंद्र गौतम-तनुज पुनिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम और सांसद तनुज पुनिया सोमवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने जाजमऊ में कांग्रेसजनों से मुलाकात की और भाजपा पर दलित समाज के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम और सांसद तनुज पुनिया के साथ कांग्रेस का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा। कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने पवन गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय महेश दीक्षित और वर्तमान महासचिव संजय दीक्षित के निवास पर भेंट की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को कानपुर में दलित समाज के हो रहे उत्पीड़न के मामलों की जानकारी दी और आगे के लिए दिशा-निर्देश लिए। यह विशेष प्रतिनिधिमंडल फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की रायबरेली में पीटकर हुई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र गौतम और सांसद तनुज पुनिया को बुद्ध जी की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन

दलित समाज का अपमान और उत्पीड़न कर रही भाजपा
राष्ट्रीय चेयरमैन और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा के राज में दलित समाज सबसे ज्यादा त्रस्त है और उन्हें टारगेट करके उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंके जाने की घटना का ज़िक्र करते हुए इसे 'भाजपा और आरएसएस के दलित विरोधी एजेंडे' का नतीजा बताया। सांसद तनुज पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित समाज के अवसरों को छीन रही है और उनके वोट भी काटे जा रहे हैं।

विज्ञापन

दलित समाज का जीना दूभर हो गया
उन्होंने कहा कि वोट चोरी का सबसे ज्यादा नुकसान दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज को हो रहा है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कानपुर में दलित बस्तियों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जहां गंदा पानी, सीवर की बदबू और टूटी सड़कों के कारण लोग बीमारियां झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित समाज का जीना दूभर हो गया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, महासचिव संजय दीक्षित, विवेक दीक्षित, इकबाल अहमद, राजेश गौतम, रितेश यादव, कैलाश पाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed