फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur, rajasthan

नौ बसों से 228 लोग राजस्थान रवाना, 92 छूटे

Fri, 08 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur, rajasthan
लॉकडाउन के चलते कानपुर में फंसे राजस्थान के 228 लोग गुरुवार को झकरकटी बस अड्डे से रोडवेज की नौ बसों से रवाना किए गए। ये वे लोग थे जो किसी काम या रिश्तेदार से मिलने आए थे, और शहर में फंस गए। इनमें तमाम छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। इन्होंने जिला प्रशासन की मदद से अपने राज्य जाने की गुहार लगाई थी। सभी को बुधवार शाम जानकारी दी गई कि गुरुवार को बसों से भेजा जाएगा। ऐसे में 92 लोग नहीं जा सके। कुल 320 लोगों के जाने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

सुबह से ही झकरकटी बस अड्डे पर लोगों की हाजिरी शुरू हो गई। मेडिकल टीम से सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इनमें कई यात्री मथुरा के भी थे। परिवहन विभाग के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि यात्रियों को राजस्थान के भरतपुर बॉर्डर तक भेजा गया है। इसके लिए किसी से किराया नहीं लिया गया। बॉर्डर से राजस्थान परिवहन की बसें इन्हें संबंधित जिलों तक ले जाएंगी। बसों में यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया।
विज्ञापन

झकरकटी बस अड्डे पर प्रशासन, रोडवेज समेत सिविल डिफेंस की भी अहम भूमिका रही। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को लंच पैकेट दिए गए। साथ ही कुछ यात्रियों की मांग पर उन्हें मिचली आदि की दवाएं भी दी गईं। इस मौके पर एसीएम द्वितीय अमित सिंह राठौर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से हर बस में पुलिस के दो-दो जवान भेजे गए हैं। जो मथुरा तक जाएंगे। वहां से राजस्थान बॉर्डर के लिए दूसरे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी।
एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि कानपुर से 27 खाली बसें भी भेजी गई हैं। इनसे राजस्थान के भरतपुर बॉर्डर पर फंसे यूपी के लोगों को लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed