फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rain wreaks havoc in Bilhaur house collapses leaving four people including child seriously injured

कानपुर: बिल्हौर में बारिश का कहर, अचानक भरभराकर गिरा मकान, बच्चे समेत चार लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 02 Sep 2026 03:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 03:45 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर क्षेत्र के भीटी हवेली गांव में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अचानक एक मकान ढह गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक बालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Rain wreaks havoc in Bilhaur house collapses leaving four people including child seriously injured
बिल्हौर में भरभराकर गिरा मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के भीटी हवेली गांव में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बाद अचानक एक मकान गिर जाने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान रिक्की कटियार और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बिल्हौर मनीष कुमार ने बताया कि मकान गिरने से रामशरण कटियार, दिलीप, नन्ही और एक बालक घायल हुआ है। उनको उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद शासनादेश के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed