फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rain of Shoes and Slippers on SP MP Nameplate BJP Women Workers Stage Vigorous Protest

Kanpur: सपा सांसद के घर की नेमप्लेट पर 'जूता-चप्पल' की बारिश, BJP महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2026 12:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनकी नेमप्लेट पर जूते-चप्पल बरसाकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Kanpur Rain of Shoes and Slippers on SP MP Nameplate BJP Women Workers Stage Vigorous Protest
नेमप्लेट पर जूते मारती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

संसद में महिला आरक्षण अधिनियम बिल गिरने की आंच अब सड़कों तक पहुंच गई है। शनिवार को कानपुर के दामोदर नगर में भारी बवाल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास का घेराव किया।

विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने सांसद के दरवाजे पर लगी नेमप्लेट पर जूते-चप्पल बरसाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है कि समाजवादी पार्टी और उनके सांसदों ने संसद में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोटिंग कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

नेमप्लेट पर जूतें- चप्पलें मारीं
प्रदर्शनकारी महिलाएं नारेबाजी करते हुए सांसद के घर के मुख्य द्वार तक जा पहुंचीं। वहां उन्होंने सांसद की नेमप्लेट को निशाना बनाया और उस पर चप्पलें मारीं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जो पार्टियां इस बिल का विरोध कर रही हैं, वे महिलाओं को उनके हक से वंचित रखना चाहती हैं।

विज्ञापन





कही ये बात
अनिता गुप्ता सदस्य, महिला आयोग ने कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को कुचला है। आरक्षण बिल का विरोध करना यह दर्शाता है कि उन्हें नारी शक्ति की प्रगति से डर लगता है। वहीं, अनीता त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा बोलीं कि नरेश उत्तम और उनकी पार्टी ने संसद में जो किया, उसका जवाब आज कानपुर की सड़कों पर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed