फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Questions raised over development works in Ward 91 single firm bagged tenders of 70 lakh in three years

कानपुर: वार्ड-91 में विकास कार्यों पर उठे सवाल, तीन साल में एक फर्म को मिले 70 लाख के टेंडर, ये भी फर्जीवाड़ा

Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम के वार्ड-91 में पिछले तीन वर्षों के दौरान हुए लगभग 70 लाख रुपये के विकास कार्य सिर्फ एक ही फर्म को दिए जाने का मामला सामने आया है। संतुष्टि फाउंडेशन के संरक्षक और पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र ने नगर आयुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया है कि यह फर्म वार्ड के पार्षद विनोद गुप्ता के घर से ही संचालित होती है और 10 महीने पहले आरटीआई मांगने पर भी जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Questions raised over development works in Ward 91 single firm bagged tenders of 70 lakh in three years
नगर निगम कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर नगर निगम इन दिनों सुर्खियों में हैं। नगर निगम की निविदाओं में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच वार्ड-91 हरिहरनाथ शास्त्रीनगर में तीन साल में हुए विकास कार्यों के संबंध में सोमवार को नगर आयुक्त से शिकायत की गई। कहा गया कि वार्ड-91 में तीन साल में हुए विकास कार्य सिर्फ एक ही फर्म को दिए गए।

विज्ञापन

इस संबंध में 10 माह पहले नगर निगम से जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी गई तो उसका जवाब भी नहीं मिला। संतुष्टि फाउंडेशन के संरक्षक और पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र के अनुसार, नगर निगम में ई-टेंडर की व्यवस्था है। इसके बावजूद वार्ड-91 में तीन साल में हुए लगभग 70 लाख रुपये के विकास कार्य एक ही फर्म को दिए गए। वह फर्म भी वार्ड-91 के पार्षद विनोद गुप्ता के घर में ही चल रही है।

विज्ञापन

जनता को होने वाली असुविधा की कर रहे हैं अनदेखी
इस तरह से वार्ड-91 का पार्षद ही ठेकेदार है और ठेकेदार ही पार्षद है। राघवेंद्र ने कहा कि नगर आयुक्त पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करें। इस संबंध में पार्षद विनोद गुप्ता ने कहा कि फर्म उनके भांजे की है और काफी पुरानी है। फर्म को जो भी काम मिले हैं वह नगर निगम के नियमानुसार ही मिले हैं। वार्ड में एक जगह हो रहे विकास कार्य को राघवेंद्र मिश्र खुद रोक रखे हैं और जनता को होने वाली असुविधा की अनदेखी कर रहे हैं।

तिकोना पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा
शास्त्रीनगर स्थित तिकोना पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर सुमित कुमार गुप्ता ने नगर आयुक्त, मुख्यमंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शास्त्रीनगर निवासी सुमित के अनुसार पार्क में पहले से लगे सामान को नया दिखा कर फर्जी भुगतान किया गया। पार्क के बीच में फव्वारा जैसी सामग्रियां लगाई ही नहीं गईं और उनका भुगतान करा लिया गया। बिल के समर्थन में फर्जी फोटो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सुमित ने मांग की है कि एक समिति बनाकर पार्क का भौतिक सत्यापन करा कर साक्ष्य के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed