फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Questions Raised Over Death of Student Preparing for Bank Exams Family Alleges She Was Murdered

सुसाइड या मर्डर?: छात्रा की मौत पर हंगामा, पिता बोले- हत्या कर फंदे पर लटकाया; क्लासमेट को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 19 Apr 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Apr 2026 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव में छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर क्लासमेट की पिटाई की और वीडियोग्राफी में जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur Questions Raised Over Death of Student Preparing for Bank Exams Family Alleges She Was Murdered
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के नवीन नगर में बैंक की तैयारी कर रही छात्रा मोनिका सिंह की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पिता रमेश चंद्र का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। बेटी ना तो बीमार थी ना ही उसे किसी प्रकार का तनाव था। मौके पर मिले सुसाइड नोट को उन लोगों को ना दिखाने का आरोप है।

विज्ञापन

परिजनों ने छात्रा के साथ क्लासमेट रहे युवक पर आरोप लगा पोस्टमार्टम में पिटाई कर दी। इटावा के अजीतनगर फ्रेंड्स कालोनी निवासी बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर रमेशचंद्र की बेटी मोनिका सिंह (25) बीते डेढ़ साल से काकादेव के नवीननगर स्थित पीजी में रहकर बैंक की तैयारी कर रही थी। परिवार में मां सरोज कुमारी, भाई रविकांत, पीयूष कांत, बहन सोनाली और मोनिका थी।

विज्ञापन

29 अप्रैल को जिगरी दोस्त की शादी है
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया है कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी और तनाव का जिक्र है, जबकि उनकी बेटी को किसी प्रकार का ना तो तनाव था ना ही कोई इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बड़ी बेटी सोनाली अहमदाबाद में आईपीएल देखने गई थी। तब मोनिका की उससे वीडियो कॉल पर करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई। 29 अप्रैल को उसकी एक जिगरी दोस्त की शादी है। वह उसको लेकर काफी उत्साहित थी। इसके चलते शुक्रवार को बेटी को नए कपड़े खरीदरारी करने और रूम रेट के लिए 15 हजार रुपये दिए।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी
शनिवार शाम चार बजे पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि बेटी ने सुसाइड कर लिया है। जबकि उन्हें पता चला कि बेटी मोनिका का क्लासमेट रहा फतेहपुर का युवक वहां पहुंचा और उसने ही फंदे से शव को नीचे उतारा। घटना के बाद दूसरे दिन रविवार को युवक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल परिजनों ने बेटी की मौत संदिग्ध बताते हुए पैनल और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम करने की मांग की है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा था ये
मैं पिछले एक साल से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही हूं...। मेरी स्थिति समझने के लिए कोई नहीं है मेरे पास... मैं आज जो कर रही हूं पूरे होश में कर रही हूं। मैं दुनिया से हमेशा के लिए विदा लेना चाहती हूं...। हो सके तो मेरा परिवार मुझको माफ कर दे। मैं इस दुनिया से हार चुकी हूं...। सॉरी, सॉरी.... सॉरी.... मम्मी, पापा, रवि भइया, गोल्डी दीदी और आशु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed