{"_id":"612238d4bacfde7f4765fb7d","slug":"kanpur-purse-of-sister-who-came-to-buy-rakhi-was-lost-police-found-purse-in-an-hour-and-returned-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राखी खरीदने आई बहन का पर्स हुआ गुम, पुलिस ने एक घंटे में पर्स ढूंढकर किया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राखी खरीदने आई बहन का पर्स हुआ गुम, पुलिस ने एक घंटे में पर्स ढूंढकर किया वापस
Sun, 22 Aug 2021 05:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Aug 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
रानी को पर्स लौटाते चौकी प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बिठूर के मंधना चौराहे पर रविवार दोपहर दुकान पर राखी खरीद रही एक महिला का पर्स गुम हो गया। जिसे चुपके से उठाकर एक युवक वहां से चला गया। सूचना पर मौके पर पहुंची मंधना पुलिस ने आसपास के दुकानदारों के बताए हुलिए के आधार पर युवक के घर पहुंचका पर्स बरामद किया। पर्स में दो चांदी के सिक्के और 4 हजार नकदी थी।
कानपुर देहात थाना दिबियापुर के अगनूपुरवा निवासी रानी देवी अपनी बेटी के साथ चौबेपुर के रघुनाथपुर भाई को राखी बांधने आई थी। मंधना चौराहे पर रानी ने राखी और फल खरीदे। इसी दौरान उसका पर्स गुम हो गया। दरसल में पर्स जमीन पर गिर गया था जिसे एक युवक उठाकर चला गया। युवक को पर्स उठाते समय एक दुकानदार ने देख लिया था लेकिन उसने सोचा पर्स युवक का ही है। महिला को जब याद आई तो उसके होश उड़ गए।
रानी को जमीन पर एक चांदी का सिक्का गिर पड़ा मिला जो पर्स में था। रानी के मुताबिक पर्स में दो चांदी के सिक्के थे। महिला रोते हुए मंधना चौकी पहुंची और पूरी घटना बताई। मंधना चौकी इंचार्ज रामकृष्ण मिश्रा सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदारों के द्वारा बताये हुलिए के आधार पर मंधना के कछियाना में रहने वाले युवक के घर पहुंचे। युवक के परिजनों ने पर्स वापस कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर पर्स में रखे पैसे और चांदी के सिक्के को रानी को लौटा दिए।