{"_id":"6a9eec0494f185e9d90dd216","slug":"kanpur-private-bank-officer-injured-by-chinese-manjha-neck-snagged-and-finger-slashed-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बैंक अधिकारी की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, उंगली कटी, पीड़ित ने बजरिया थाने में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बैंक अधिकारी की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, उंगली कटी, पीड़ित ने बजरिया थाने में की शिकायत
Mon, 07 Sep 2026 10:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, उंगली भी कटी
- फोटो : अमर उजाला
चाइनीज मांझे पर रोक के बावजूद शहर में इसकी बिक्री और इस्तेमाल थम नहीं रहा है। सोमवार को 80 फीट रोड पर निजी बैंक अधिकारी प्रशांत साहू इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। मांझा अचानक उनकी गर्दन में फंस गया। गर्दन बचाने के लिए उन्होंने हाथ आगे किया तो मांझा उंगली में उलझ गया। मांझे ने उंगली का मांस तक काट दिया। उंगली अलग होते-होते बची।
विज्ञापन
कर्नलगंज निवासी प्रशांत निजी काम से रामबाग चौराहे से 80 फीट रोड की ओर जा रहे थे। तभी मांझा उनकी गर्दन में आकर फंस गया। उन्होंने हाथ गर्दन पर लगाया तो मांझा उल्टे हाथ की उंगली में फंस गया जिससे उंगली में कट लग गया। दो अन्य उंगलियों और हाथ में भी चोट आई। प्रशांत के मुताबिक घटना के बाद हाथ से तेज खून निकलने लगा। गर्दन पर भी हल्का हो गया और जलन होने लगी। डॉक्टर के पास पहुंचकर मरहम पट्टी कराई। इसके बाद बजरिया थाने पहुंचकर चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन