फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prime Minister will inaugurate the metro service extension

Kanpur: प्रधानमंत्री करेंगे मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण, नयागंज भूमिगत स्टेशन से सफर करेंगे बच्चे

Thu, 29 May 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 09:30 PM IST
सार

Kanpur News: मात्र 28 मिनट में आईआईटी से 16 किमी दूर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन सफर पूरा करेगी। 31 मई को सुबह 6:00 बजे से 14 स्टेशनों के बीच यात्री सेवाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
Kanpur: Prime Minister will inaugurate the metro service extension
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो के साथ ही शहर के लिए 30 मई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसए में आयोजित जनसभा स्थल से जैसे ही मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण करेंगे, तभी नयागंज भूमिगत स्टेशन में विशेष रूप से फूलों से सजी ट्रेन रवाना होगी। इसमें एक संस्थान के जुड़े बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ, हाथ में तिरंगा लिए सफर करेंगे। गुरुवार को इसके लिए भूमिगत स्टेशनों पर सभी तैयारियां पूरी की गईं।

विज्ञापन


भूमिगत स्टेशनों खासकर नयागंज को विशेष रूप से सजाया गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एलईडी स्क्रीन में सीएसए से लाइव प्रसारण किया जाएगा। ऐसा ही लाइव प्रसारण सीएसए ग्राउंड पर भी होगा। जैसे ही प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे, वैसे ही मेट्रो ट्रेन अपने साथ लाखों शहरवासियों की उम्मीदों और सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ेगी। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल के बीच पड़ने वाले सभी पांच भूमिगत स्टेशन क्रमश: चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल) हैं।

विज्ञापन

Kanpur: Prime Minister will inaugurate the metro service extension
मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अभी तक एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन अब जमीन के नीचे भूमिगत रूट में भी दौड़ेगी। आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने से शहर में सार्वजनिक यातायात व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

मेट्रो ने निर्माण के दौरान विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारा भूमिगत मेट्रो रूट शहर के सबसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरता है, जिससे शहर के अंदर यात्रा बहुत सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी। आईआईटी से सेंट्रल तक 14 स्टेशनों के बीच की 16 किमी का सफर मात्र 28 मिनट में पूरा हो जाएगा। किराया 40 रुपये लगेगा। - सुशील कुमार, एमडी, यूपीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed