फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prime Minister's program is on 24th in CSA, three helicopters did mock drill

Kanpur: पीएम मोदी का 24 को है सीएसए में कार्यक्रम, तीन हेलीकॉप्टर ने की मॉक ड्रिल, स्थानीय खुफिया इकाई अलर्ट

Tue, 22 Apr 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Apr 2025 10:57 PM IST
सार

Kanpur News: 24 को कानपुर आ रहे नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। एसपीजी ने सभास्थल सील किया। पंडाल 30 ब्लॉक में बना है।

विज्ञापन
Kanpur: Prime Minister's program is on 24th in CSA, three helicopters did mock drill
हेलीकॉप्टर ने की मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरी पुलिस के साथ ही एसपीजी ने सीएसए स्थित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को संभाल लिया है। किसी भी व्यक्ति के सभा स्थल पर जाने पर पाबंदी है। एसपीजी ने सभास्थल सील कर दिया है, इसके साथ ही 30 ब्लॉक में पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एयरफोर्स के तीन हेलीकॉप्टर ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान वहां पहुंचे मीडिया कर्मियों को एसपीजी की टीम ने सभा स्थल के अंदर जाने से मना कर दिया। फाेटो न लेने की भी हिदायत दी। कहा कि जब तक सूचना विभाग से मीडिया पास जारी नहीं हो जाते हैं, तब तक सील किए गए सभा स्थल में कोई नहीं आएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीएम सिक्योरिटी के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले हर व्यक्ति की डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) और एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से जांच की जाएगी। किसी भी तरह की धातु और बोतल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


पंडाल में 30 ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां कुर्सियां लगाई जा रही हैं। सीएसए कैंपस में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इनमें पुराने तीन हेलीपैड की मरम्मत चल रही है, तो दो नए हेलीपैड सभा स्थल के सामने विवि के दूसरे खेल मैदान में बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन्हीं हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। दूसरे हेलीपैड पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय खुफिया इकाई अलर्ट
पीएम कार्यक्रम को लेकर स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया सेल भी मुस्तैद है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed