फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: President of bullion committee accused of cheating of 21 lakhs

कानपुर: सराफा कमेटी के अध्यक्ष पर 21 लाख की ठगी का आरोप, बैंक से ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर उधार लिए थे रुपये

Tue, 29 Mar 2022 10:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Mar 2022 10:27 AM IST
सार

पीड़ित के अनुसार पिता-पुत्र ने और भी कई लोगों से करोड़ों रुपये हड़पे हैं। पीड़ित जब शिकायत करते हैं तो व्यापारी नेता होने के नाते झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। स्थानीय थाने में सुनवाई भी नहीं होती।

विज्ञापन
Kanpur: President of bullion committee accused of cheating of 21 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रतनलाल नगर निवासी एक व्यापारी से 21 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने दक्षिण सराफा कमेटी के अध्यक्ष और उसके पिता पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सिद्धार्थ सिंह के पास बसें और स्कूली वैन हैं, जो स्कूलों से अटैच हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदनगर सात ब्लॉक निवासी रामकुमार गुप्ता और उनके बेटे अजीत गुप्ता उर्फ डबली का विद्यार्थी मार्केट में सेठ रामकुमार ज्वैलर्स नाम से शोरूम है।
विज्ञापन


अजीत गुप्ता दक्षिण सराफा कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। बताया कि वर्ष 2016 में अजीत ने व्यापार के लिए उनसे 21 लाख रुपये उधार लिए थे। पिता-पुत्र ने उन्हें बैंक से ज्यादा ब्याज देने का वादा किया। 2019 तक उन्होंने ब्याज दिया, इसके बाद देना बंद कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने अपना मूलधन मांगा तो देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विरोध पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर डीसीपी साउथ से गुहार लगाई। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

कई और को लगाया चूना
पीड़ित के अनुसार पिता-पुत्र ने और भी कई लोगों से करोड़ों रुपये हड़पे हैं। पीड़ित जब शिकायत करते हैं तो व्यापारी नेता होने के नाते झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। स्थानीय थाने में सुनवाई भी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed