फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Preparations for the 2027 Assembly elections begin  382 magistrates deployed

कानपुर: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी शुरू, 50 जोन और 332 सेक्टरों में बांटा, 382 मजिस्ट्रेटों की तैनात

Fri, 16 Oct 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:53 AM IST
सार

Kanpur News: जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों को 50 जोन और 332 सेक्टरों में विभाजित करते हुए कुल 382 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Preparations for the 2027 Assembly elections begin  382 magistrates deployed
विधानसभा चुनाव- 2027 - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों को 50 जोन और 332 सेक्टर में बांटकर 382 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। यह अधिकारी 1,423 मतदान केंद्रों और 3,770 मतदान स्थलों की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सभी एसडीएम और संबंधित अपर नगर मजिस्ट्रेटों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग के तहत संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान स्थलों का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप वीएम-1 उपलब्ध कराकर जरूरी सूचनाएं जुटाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में 1,423 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 3,770 मतदान स्थल
जिले में कुल 1,423 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 3,770 मतदान स्थल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार तैनाती में बिल्हौर में छह जोन और 42 सेक्टर हैं। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में ही सर्वाधिक 480 मतदान स्थल हैं। वहीं, बिठूर में पांच जोन और 37 सेक्टर, कल्याणपुर में चार जोन और 32 सेक्टर तथा गोविंदनगर में सात जोन और 31 सेक्टर बनाए गए हैं। सीसामऊ में तीन जोन और 24 सेक्टर निर्धारित हैं। यहां सबसे कम 275 मतदान स्थत हैं। इसी तरह आर्य नगर में छह जोन और 30 सेक्टर, किदवईनगर में तीन जोन और 30 सेक्टर, कानपुर कैंट में छह जोन और 34 सेक्टर, महाराजपुर में पांच जोन और 38 सेक्टर तथा घाटमपुर में पांच जोन और 34 सेक्टर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed