फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Preparations begin for Amit Shah's arrival, Union Home Minister coming on February 2

कानपुर: अमित शाह के आगमन की तैयारियां शुरू, दो फरवरी को आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री

Sun, 30 Jan 2022 03:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 Jan 2022 03:55 PM IST
सार

शाह श्याम नगर के किस मोहल्ले में जनसंपर्क करेंगे इसका इंतजाम पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। शनिवार को पार्टी की दक्षिण जिला इकाई की टीम ने पूरे मोहल्ले में घूमकर ऐसी गली खोजने का प्रयास किया, जहां पर ज्यादा और भाजपा के मनमाफिक वाले मतदाता रहते हों।

विज्ञापन
Kanpur: Preparations begin for Amit Shah's arrival, Union Home Minister coming on February 2
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दो फरवरी को महानगर में दो विधानसभा क्षेत्रों में वहां के बुद्धिजीवियों और लोगों से मिलकर उनके मन की बात जानेंगे। कन्नौज से यहां आने पर सबसे पहले शाह गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित पनकी में करीब 300 प्रमुख लोगों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि बैठक का स्थान भले ही गोविंदनगर विधानसभा है लेकिन उस बैठक में शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव डालने वाले बुद्धिजीवियों को बुलाया जा रहा है। पार्टी की तरफ से इन बुद्घिजीवियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद शाह छावनी विधानसभा क्षेत्र में श्याम नगर मोहल्ले में जनसंपर्क करेंगे।

विज्ञापन

किस मोहल्ले में कर रहे जनसंपर्क

शाह श्याम नगर के किस मोहल्ले में जनसंपर्क करेंगे, इसका इंतजाम पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। शनिवार को पार्टी की दक्षिण जिला इकाई की टीम ने पूरे मोहल्ले में घूमकर ऐसी गली खोजने का प्रयास किया, जहां पर ज्यादा और भाजपा के मनमाफिक वाले मतदाता रहते हो।

फिलहाल गली की खोज अभी जारी है। जबकि पनकी में शाह की बैठक को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गोविंदनगर की जिम्मेदारी उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज व दक्षिण क्षेत्र की जिम्मेदारी दक्षिण क्षेत्र जिलाध्यक्ष डा.वीना आर्या संभाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed