Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Power Cut Despite Meter Recharge Consumers Anger Erupts at Naubasta Substation Officials Unavailable

Kanpur: मीटर रिचार्ज के बाद भी कटी बिजली, नौबस्ता सबस्टेशन पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, नहीं मिले अधिकारी

Fri, 10 Apr 2026 01:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 01:07 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता में स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराने के बाद भी बिजली न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने पार्षद के नेतृत्व में सबस्टेशन पर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हजारों रुपये जमा करने के बाद भी निगेटिव बैलेंस दिखाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Power Cut Despite Meter Recharge Consumers Anger Erupts at Naubasta Substation Officials Unavailable
जानकारी देते राजीव गुप्ता और केस्को, कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराने के बाद भी बिजली कटने से परेशान कई उपभोक्ता गुरुवार को नौबस्ता सबस्टेशन पहुंच गए। मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिला। इससे लोग आक्रोशित हो गए। उपभोक्ताओं के साथ पहुंचे वार्ड-65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कहा कि वह इसकी शिकायत केस्को एमडी से करेंगे। पार्षद व अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्रीय लोग स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों से त्रस्त हैं।

विज्ञापन

उन्होंने खुद सितंबर 2025 में स्मार्ट मीटर लगवाया था। इसका आज तक कोई मैसेज नहीं आया। अभी 14 मार्च को कॉल आई कि बिल जमा करें नहीं तो बिजली कट जाएगी। इस पर उन्होंने 20,383 रुपये जमा करा दिए। इसके दो घंटे बाद ही बिजली काट दी गई। इस पर उसी दिन फिर पांच हजार रुपये जमा किए लेकिन लाइट नहीं जोड़ी गई। हेल्प डेस्क पर गए, तो पता चला कि निगेटिव बैलेंस के कारण बिजली कटी।

विज्ञापन
Trending Videos

नौबस्ता सब स्टेशन पर कोई अधिकारी नहीं मिला
अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्मार्ट मीटर से परेशान क्षेत्र के कई और लोग भी मिले, जिनकी समस्याओं का निरस्तारण नहीं हो रहा था। इस पर गुरुवार को सभी को साथ लेकर नौबस्ता सब स्टेशन शिकायत पहुंचे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। कर्मचारियों ने भी टरका दिया। अधिकारियों को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की दिक्कतों का समाधान करना चाहिए।

विज्ञापन

  • केस्को ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाए हैं। इससे आम जनमानस आक्रोशित है इसलिए ये मीटर हटाकर पुराने ही लगाने चाहिए। रिचार्ज होने के बाद भी कनेक्शन काट दिया जाता है। 
    -अमित तिवारी, संजय गांधी नगर
  • जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं क्षेत्र के सभी लोग परेशान हैं। हेल्प डेस्क पर समाधान नहीं होता है और कोई अधिकारी भी संज्ञान नहीं लेता है। टोलफ्री नंबर भी फ्लॉप है।  -राजीव गुप्ता, नौबस्ता
विज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में सिर्फ निगेटिव बैलेंस वालों के ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिन उपभोक्ताओं ने बैलेंस रीचार्ज करा लिया है उनका कनेक्शन तुरंत जोड़ा जा रहा है।  -देवेंद्र कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed