Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur pond freed from clutches of land mafias land ownership claims of eight individuals have been rejected

कानपुर: धनतेरस पर पतारा के ग्रामीणों को सौगात, तालाब भूमाफिया से कब्जामुक्त, आठ की भूमिधरी खारिज, ऐसे खुली पोल

Sat, 07 Nov 2026 08:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Nov 2026 08:54 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर तहसील के पतारा गांव में डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की तालाब की जमीन को भूमाफिया के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। प्रशासन ने पुराने राजस्व अभिलेखों के आधार पर आठ लोगों की फर्जी भूमिधरी प्रविष्टियां निरस्त कर जमीन को दोबारा तालाब की श्रेणी में दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Kanpur pond freed from clutches of land mafias land ownership claims of eight individuals have been rejected
पतारा स्थित तालाब की जमीन की गई प्लॉटिंग - फोटो : Amar ujala

विस्तार

धनतेरस पर घाटमपुर के पतारा गांव के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की तालाब की जमीन राजस्व अभिलेखों में निजी भूमिधरी में दर्ज होने की शिकायत मिली। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर हुई जांच के बाद एसडीएम घाटमपुर के न्यायालय ने तालाब की जमीन पर दर्ज आठ निजी भूमिधरी प्रविष्टियां निरस्त कर दीं। अब यह जमीन फिर से सरकारी अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज होगी।

विज्ञापन

वहीं, इस फैसले से खुश होकर ग्रामीणों ने शाम को तालाब पर एकत्र होकर दीप जलाकर दिवाली मनाई। वहीं, एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा या राजस्व रिकॉर्ड में अनियमित प्रविष्टियां कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Trending Videos





मूल अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज थी भूमि
मामला एक माह पुराना है जब गांव में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पर अवैध प्लाटिंग और उसपर कब्जे की शिकायत की थी। बताया था कि गाटा संख्या 2009 पर पहले तालाब था। गांव के सामाजिक व पारंपरिक आयोजन भी होते थे। मामले को सज्ञान में लेकर पुराने खसरा-खतौनी, बंदोबस्त और चकबंदी अभिलेख खंगाले गए। जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि मूल अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज थी।

विज्ञापन

Kanpur pond freed from clutches of land mafias land ownership claims of eight individuals have been rejected
तालाब की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा जलाए गए हजारों दीप - फोटो : Amar ujala

पक्षकारों को नोटिस देकर पक्ष रखने का मौका दिया
लेकिन बाद के राजस्व रिकॉर्ड में अनियमित प्रविष्टियों के जरिए इसे निजी भूमिधरी के रूप में दर्ज कर दिया गया। इसके बाद जमीन पर प्लाटिंग किए जाने की शिकायत भी सामने आई। मामले में पक्षकारों को नोटिस देकर आपत्ति और अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित कराई गई। सभी पक्षों और पुराने राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 38(5) के तहत आदेश पारित किया।

विज्ञापन

आठ खातेदारों की प्रविष्टियां की निरस्त
आदेश के तहत प्रदीप कुमार वर्मा, राजेश कुशवाहा, प्रशांत मेहरोत्रा, पारस मेहरोत्रा, मीरा देवी, अर्चना देवी, ललित सोनी और रानी देवी समेत सभी भूमिधर खातेदारों की प्रविष्टियां निरस्त कर दी गईं। जमीन को दोबारा श्रेणी 6-1 (अकृषिक भूमि-जलमग्न भूमि) में तालाब के रूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व रिकॉर्ड में अमलदरामद की जिम्मेदारी तहसीलदार घाटमपुर को दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी और ग्रामसभा की जमीन को कब्जों से मुक्त कराने और उसके संरक्षण के लिए अभियान जारी रहेगा।

Kanpur pond freed from clutches of land mafias land ownership claims of eight individuals have been rejected
एसडीएम की गाड़ी - फोटो : amar ujala

तालाब का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण होगा
एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि अब प्रशासन तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करेगा। जल संरक्षण, वर्षाजल संचयन और भूजल स्तर सुधार के साथ ग्रामीणों के सामाजिक एवं पारंपरिक उपयोग के लिए तालाब को फिर विकसित करने की तैयारी है। वहीं, एसडीएम ने जिस कलम से ऐतिहासिक आदेश किया उसे पतारा स्थित बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में बाबा को समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed