{"_id":"661b986573dce2322f0c74cf","slug":"kanpur-politics-another-blow-to-sp-state-executive-member-vijay-sachan-resigns-reason-given-for-neglecting-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Politics: सपा को एक और झटका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सचान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें क्या है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Politics: सपा को एक और झटका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सचान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें क्या है कारण
Sun, 14 Apr 2024 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:22 PM IST
सार
Kanpur News: विजय सचान के एकदम लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी छोड़ने से समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। इससे पार्टी को नुकसान पहुंचाने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विजय सचान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सचान ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजकर खुद की उपेक्षा किए जाने को इस्तीफा का कारण बताया है। विजय सचान ने बताया कि वह पिछले 30 सालों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
1991 में बसपा व 1992 सपा बसपा गठबंधन में प्रत्याशी रहकर विधान सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 1996 व 2002 में भी चुनाव लड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भोगनीपुर विधानसभा में 35 हजार कुर्मी मतदाता होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। वहीं, घाटमपुर नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में पत्नी ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
इसके बावजूद पार्टी के आधार वोट ने उनको मतदान नहीं किया। इससे मात्र 82 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल न होने पर आहत होने की बात कही है। विजय सचान के एकदम लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी छोड़ने से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन