{"_id":"5f67347f8ebc3e98196ad6a5","slug":"kanpur-policemen-above-50-years-of-age-involved-in-corruption-charges-will-retire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त 50 साल से ऊपर के आयु वाले पुलिसकर्मी होंगे रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त 50 साल से ऊपर के आयु वाले पुलिसकर्मी होंगे रिटायर
Sun, 20 Sep 2020 04:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानपुर पुलिस विभाग में काम न करने वाले, भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त 50 साल से ऊपर के आयु वाले पुलिसकर्मियों को विभाग से हटाया जाएगा। ऐसे पुलिस वालों की सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखी जाएगी।
इसके बाद उन्हें जबरन रिटायरमेंट दिया जाएगा। डीआईजी डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि यह हर साल की प्रकिया है। 31 मार्च 2020 को जो पुलिस कर्मी 50 साल या उससे ज्यादा की आयु पार कर चुके हैं, उनकी सूची तैयार होती है। इसके बाद देखा जाता है कि किस पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उपस्थिति की भी जांच की जाएगी।