{"_id":"67ce9003f7b0f21f940470e0","slug":"kanpur-police-will-crack-down-on-hooligans-on-holi-special-monitoring-on-highly-sensitive-holika-dahan-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होली पर हुड़दंगियों पर नकेल कसेगी पुलिस, होलिका दहन पर अतिसंवेदनशील इलाकों में रहेगी खास निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होली पर हुड़दंगियों पर नकेल कसेगी पुलिस, होलिका दहन पर अतिसंवेदनशील इलाकों में रहेगी खास निगरानी
Mon, 10 Mar 2025 12:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:39 PM IST
सार
Kanpur News: शहर में 100 मस्जिद के पास में होली जलेंगी। डीएम ने व्यवस्था सुनिश्चित करने को है। शहर में होली पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की हुड़दंगियों और नशेबाजों पर सख्त नजर रहेगी।
विज्ञापन
निरीक्षण करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह की नमाज एक साथ आयोजित होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। शहर में 100 मस्जिद ऐसी चिह्नित की गई हैं जहां पास में ही होलिका दहन कार्यक्रम होगा। 13 मार्च को होलिका दहन के दिन रावतपुर रामलला मंदिर से मसवानपुर-जामा मस्जिद होते हुए जाने वाले जुलूस के समय लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 13 मार्च की रात को लगभग 250 मस्जिद ऐसी हैं, जहां तरावीह पढ़ी जाएगी और होलिका दहन का कार्यक्रम भी होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम, वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी सदर आदि मौजूद रहे। व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
होली पर हुड़दंगियों पर नकले कसेगी पुलिस
होली पर हुड़दंगियों और नशेबाजों पर सख्त नजर रहेगी। अगर किसी ने हुड़दंग किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस और थाने का फोर्स सड़कों व चौराहों पर ब्रीथ एनलाइजर के साथ जांच करेगी। कमिश्नरेट पुलिस के चारों जोन को अतिसंवेदनशील, संवेदनशील व सामान्य श्रेणी में बांटा गया है। पूर्वी जोन में 19 अति-संवेदनशील 59 संवेदनशील 627 सामान्य होलिका हैं, जिसके लिए 16 इंस्पेक्टर, 278 दारोगा, 415 हेड कांस्टेबल, 50 महिला सिपाही, तीन क्यूआरटी, 114 होमगार्ड और डेढ़ प्लाटून पीएसी तैनात किए जाएंगे। पुलिस बल के अतिरिक्त सीपीएमएफ, फायर टेन्डर और घुड़सवार पुलिस को लगाया गया है। शराब की अवैध रूप से बिक्री को रोकने के लिए चेकिंग टीम लगाई गई हे। कुल 120564 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से मिश्रित और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी।

यहां पर बनेंगे कंट्रोल रूम
कोतवाली, रावतपुर, और बाबूपुरवा थानों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। होली खेलते समय बजने वाले साउंड की आवाज बहुत तेज ना हो इसके लिए कड़े निर्देश डीएम ने दिए हैं।

होली में यहां पहले हो चुके विवाद
- महाराजपुर थाना के अंतर्गत ग्राम बैजाखेड़ा में 2019 में रंग डालने के कारण दो वर्गाें में विवाद हो गया था।
- नरवल थाना के अंतर्गत 2013 में ग्राम आखिरी में झगड़ा हुआ था।
- रावतपुर थाना के अंतर्गत ग्राम मसवानपुर में पूर्व में गुड़िया गुड्डू का जुलूस निकाला जाता था, जनता के विरोध पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया था।
- काकादेव थाने के अंतर्गत शास्त्रीनगर लाइन के किनारे एक घर के सामने होली जलती है, वहां पर भी लोगों में आपसी विवाद होता है।
- थाना नजीराबाद के अंतर्गत रंजीतनगर में होली सड़क के दूसरे तरफ काकादेव क्षेत्र में रखी जाती है, इसको लेकर विवाद की स्थिति बनती है।