Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur : Police went do hostage to arrest warranty, drama went on for hours

कानपुर: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस बनी बंधक, घंटो चला ड्रामा, आरोपी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 10 May 2020 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 May 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
kanpur : Police went  do hostage to arrest warranty, drama went on for hours
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस को शनिवार देर रात आरोपी के परिजनों ने बंधक बना लिया। सूचना पर थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह सिपाही को छुड़ाकर आरोपी को थाने लाया गया। यहां घंटों चले ड्रामे के बाद विक्रांत को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पनकी पड़ाव निवासी निर्मल गौतम ने विद्यार्थी नगर निवासी विक्रांत सेंगर के खिलाफ जनवरी में एससीएसटी सहित गई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया था। पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह व सिपाही नंदू ने शनिवार रात विक्रांत के घर दबिश दी।
विज्ञापन


सिपाही पहली मंजिल स्थित उस कमरे में पहुंचा, जहां विक्रांत सो रहा था। इधर विक्रांत की मां संगीता ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब आधे घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा गया। इंस्पेक्टर पनकी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सिपाही को छुड़ाकर विक्रांत को थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रांत के खिलाफ सात साल से कम सजा वाली धाराओं में केस दर्ज है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। हालांकि उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमाती वारंट जारी किया है। पुलिस को उसे पकड़कर कोर्ट में पेश करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed